फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू: रोबोटिक्स तकनीक से यूरोलॉजी सर्जरी की राह होगी आसान, विशेषज्ञों ने दी बड़ी जानकार

Sat, 28 Oct 2023 01:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नदेसर स्थित होटल में आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन शंखवार, यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुलकर्णी ने शुभारंभ किया। नॉर्थ जोन यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. कमलजीत सिंह ने कहा कि रोबोटिक तकनीक सर्जरी में बेहतर उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के यूरोलॉजी विभाग की ओर से तीन दिवसीय कांफेंस का हुआ उद्घाटन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के यूरोलॉजी विभाग की ओर से यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के नॉर्थ जोन चैप्टर का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हो गया। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ सहित देश के विभिन्न जगहों से आए विशेषज्ञों ने मरीजों की बढ़ती संख्या और नई तकनीक से उपचार पर मंथन किया। विशेषज्ञों ने रोबोटिक तकनीक से यूरोलॉजी की सर्जरी करने को समय की मांग बताया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- PM Research Fellowship: बीएचयू के 14 शोधार्थी 'पीएम रिसर्च फेलोशिप' के लिए चयनित, ये रही छात्रों की पूरी लिस्ट
विज्ञापन

नदेसर स्थित होटल में आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन शंखवार, यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुलकर्णी ने शुभारंभ किया। नॉर्थ जोन यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. कमलजीत सिंह ने कहा कि रोबोटिक तकनीक सर्जरी में बेहतर उपयोगी साबित होगी। एसएन शंखवार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का चिकित्सा जगत पर प्रभाव और समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर माध्यम बताया। यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. समीर त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. जीसी लक्ष्मण, डॉ. पीके जिंदल, डॉ. सी मल्लिकार्जुन, डॉ. अंशुमान कपूर ने प्रोस्टेट के ऑपरेशन में लेजर विधि की जानकारी दी। डॉ. उज्जवल कुमार ने बिना चीरा लगाए किडनी के पथरी के ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें