फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMS BHU: बीएचयू में पहली बार होगा लार ग्रंथि, सांस की नली सिकुड़ने का दूरबीन विधि से सर्जरी; समय की होगी बचत

Wed, 25 Sep 2024 02:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईएमएस बीएचयू में पहली बार लार ग्रंथि, सांस की नली सिकुड़ने का दूरबीन विधि से सर्जरी होगा। इससे समय की बचत होगी और ऑपरेशन के दौरान चीरा लगाने से छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते प्रोफेसर राजेश कुमार, प्रोफेसर विशंभर सिंह, डॉक्टर एसके अग्रवाल और शिवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू में पहली बार लार ग्रंथि और सांस की नली सिकुड़ने दूरबीन विधि से सर्जरी की जाएगी। इससे न केवल मरीजों के आपरेशन के दौरान चीरा लगाने से छुटकारा मिलेगा बल्कि सर्जरी के दौरान उनका समय भी बचेगा। ईएनटी डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन 27 सितंबर को पहली सर्जरी की जाएगी।

विज्ञापन


ईएनटी विशेषज्ञों के संगठन के उत्तर प्रदेश शाखा के अधिवेशन के आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश कुमार, सचिव प्रोफेसर विशंभर सिंह ने बताया कि 27 से 29 सितंबर तक तीन दिनों तक चलने वाले अधिवेशन में यूपी, बिहार,झारखंड, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यो से 40 विशेषज्ञ सहित 300 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे। अधिवेशन में मेडिकल छात्रों को नई तकनीकी से ऑपरेशन देखने और सीखने को मिलेगा। 

इसके साथ ही साथ कैडेवर (मृत शरीर) में सीखने एवं प्रयोग करने का अवसर और शोध का कार्य किया जाएगा। देश के अलग अलग जगहों से आए हुए विशेषज्ञ कान, नाक, गला की बीमारियों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटी में होगी सर्जरी, केएन उडुप्पा सभागार में देखेंगे प्रतिभागी

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश कुमार,सचिव प्रोफेसर विश्वंभर सिंह ने बताया कि अधिवेशन के दौरान ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी की जाएगी जिसका किरण रूप सभागार में प्रसारण भी प्रतिभागी देख सकेंगे।

इसमें आधुनिक तरीके से गले में थायराइड ग्रंथि के गांठ का ऑपरेशन, नाक का साइनस, कान से सुनाई न देने का ऑपरेशन, नाक के रास्ते दिमाग का ऑपरेशन, कान की हड्डी के गलने का ऑपरेशन, लार की ग्रंथि का बिना ऑपरेशन के इलाज और सांस की नली के सिकुड़ने का बिना चीरा के ऑपरेशन, टॉन्सिल और एडिनॉइड का आधुनिक विधि द्वारा ऑपरेशन कर इसका सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें