आईएमएस बीएचयू के प्रो. सुनीत कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
आईएमएस बीएचयू के मॉलिक्यूलर बॉयोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुनीत कुमार सिंह को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित डॉ बीके ऐकत ओरेशन अवॉर्ड 2020 के लिए चुना गया है। प्रो. सिंह ने विषाणु रोगों के क्षेत्र में मौलिक कार्य किया है।
उनके शोध कार्य का क्षेत्र वायरस के खिलाफ मानव शरीर की प्रतिरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली को समझना है। प्रो सिंह ने जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस, चिकनगुनिया वायरस, चांदीपुरा वायरस और जीका वायरस पर उत्कृष्ट शोध किया है।
ये वेक्टर जनित वायरल संक्रमण देश के लिए एक बड़ी चुनौती हैं और दक्षिण पूर्व एशिया में एक बड़ी समस्या बन चुके हैं। पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद निदेशक, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, प्रो. बीआर मित्तल एवं प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ल ने बधाई दी है।