फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू का विस्तार करने की तैयारी, प्रदेश सरकार से मांगी 100 एकड़ जमीन

Sat, 12 Jan 2019 04:53 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ims bhu
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा के प्रस्तावों पर अमल शुरू हो गया है। इसके तहत विभागों में चल रहे कामकाज के साथ ही अब शहंशाहपुर सब्जी अनुसंधान केंद्र में आईएमएस बीएचयू को विस्तार देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


आईएमएस निदेशक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसके लिए 100 एकड़ जमीन की मांग की है। यहां जांच केंद्र, शिक्षकों, वैज्ञानिकों के लिए आवास बनाए जाएंगे। दिल्ली में नीति आयोग के साथ हुई बैठक में भी इसकी जानकारी दी गई।

आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा दिए जाने पर अगस्त के पहले सप्ताह में ही स्वास्थ्य मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बीच प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद रोड मैप बनाया जा रहा है। इसमें नए विभाग खोले जाने, जांच के लिए नई मशीनें, डॉक्टरों-कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने आदि की योजना है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि नीति आयोग में हुई बैठक में आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ल ने प्रदेश सरकार को सब्जी अनुसंधान केंद्र में खाली पड़ी 100 एकड़ जमीन की मांग के लिए लिखे गए पत्र के बारे में बताया।
विज्ञापन

22 जनवरी को होगी मीटिंग

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि जमीन मिलने के बाद जांच केंद्र, वैज्ञानिकों, डॉक्टरों के आवास आदि बनाए जाएंगे। बैठक में बीएचयू अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाए जाने पर भी फैसला हुआ।

इसके अलावा दस फरवरी बसंत पंचमी के दिन सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो जाने और इसी दिन इसके उद्घाटन की जानकारी मंत्रालय की ओर से दी गई। एक बार फिर 22 जनवरी को इस मुद्दे पर मीटिंग होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें