फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफी आजमी की याद में बनेगी फिल्म ‘मी रक्सम’, बाबा आजमी करेंगे प्रोड्यूस और डायरेक्ट 

Sat, 12 Jan 2019 03:13 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
कैफी आजमी
विज्ञापन
मशहूर सिने फोटोग्राफर एवं कैफी आजमी के पुत्र बाबा आजमी अपने पिता की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में फिल्म बनाने जा रहे है। इसे वे स्वयं प्रोड्यूस और डायरेक्ट करेंगे। फिल्म का नाम मी रक्सम होगा।
विज्ञापन


17 जनवरी को डीएम शिवाकांत द्विवेदी इसका मुहूर्त करेंगे। जनपद के मेजवां के रहने वाले मशहूर शायर कैफी आजमी की 100वीं जयंती को इस बार बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। विश्व के कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इसी क्रम में अभी कैाफियात नाम की डाक्यूमेंट्री की शूटिंग मेजवां गांव में की गई थी।

अब सिने फोटोग्राफर एवं कैफी आजमी के पुत्र बाबा आजमी अपने पिता की जयंती के उपलक्ष्य में फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसे वह स्वयं प्रोड्यूस और डायरेक्ट करेंगे। फिल्म का नाम मी रक्सम होगा। ये फिल्म एक पिता और बेटी की कहानी होगी।
विज्ञापन


इसमें एक्टर दानिश हुसैन पिता और मेजवां की 14 वर्षीय अदिति शर्मा बेटी का रोल करेंगी। पूरी फिल्म फिल्म की शूटिंग मेजवां में 17 जनवरी से दो मार्च तक होगी। इस फिल्म के माध्यम से बाबा आजमी अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

बाबा आजमी फिल्म मिस्टर इंडिया, तेजाब, दिल आदि में सिनेफोटोग्राफर का कार्य कर चुके हैं। मेजवां वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म के मुहूर्त की तैयारियां की जा रही है। 17 जनवरी को इसका मुहूर्त होगा।
विज्ञापन

कई पुरस्कारों से नवाजा गया

कैफी आजमी का असली नाम अख्तर हुसैन रिजवी था। वो उर्दू के एक अजीम शायर थे। उन्होंने हिन्दी फिल्मों के लिए भी कई प्रसिद्ध गीत और गजलें भी लिखीं। देशभक्ति गीत 'कर चले हम फिदा, जान-ओ-तन साथियों' लोगों की जुबां पर रहता है। आवारा सजदे, इंकार, आख़िरे-शब आदि उनकी प्रमुख रचनाएं हैं।

उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा कई बार फिल्मफेयर अवॉर्ड और पद्मश्री से नवाजा गया था। वक्त ने किया क्या हसीं सितम (कागज के फूल), जीत ही लेंगे बाजी हम तुम (शोला और शबनम), धीरे-धीरे मचल ए दिल-ए-बेकरार (अनुपमा), मिलो न तुम तो हम घबराए (हीर-रांझा) आदि प्रमुख गीत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें