Nagar Nigam Varanasi: नगर निगम आवासीय व मिक्स्ड भवनों के जल कर व सीवर कर का सरचार्ज माफ कर दिया गया है। सरचार्ज माफी का लाभ 31 मार्च तक ही मिलेगा। इसके बाद निगम बकायेदारों से चक्र वृद्धि ब्याज और भारी जुर्माने के साथ वसूली करेंगे।
बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है। जिनके खिलाफ अप्रैल से कुर्की व विधिक कार्रवाई शुरू हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों का जलकर बकाया है, वह 31 मार्च तक योजना का लाभ उठाकर आर्थिक बोझ से बच सकते हैं। नगर निगम ने 2025-26 के लिए 225.05 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 114.05 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। जो 50.68 प्रतिशत है। इसमें भेलूपुर जोन शीर्ष पर है।