काशी विद्यापीठ में भी हुआ आयोजन
उधर, काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 50 कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. केके सिंह, डीन छात्र कल्याण प्रो. राजेश मिश्र आदि उपस्थित रहे। वहीं, वसंत महिला महाविद्यालय, राजघाट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अभिजीत दीक्षित ने कहा कि विभाजन की विभीषिका की वेदना अब भी स्मृतियों में ताजा है।
डॉ. प्रेरणा चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के संघर्ष को याद किया। डॉ. रेणु द्विवेदी, प्रो. अलका सिंह ने भी विचार रखे। प्रथम पुरस्कार साक्षी सागर और द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः रेणुका बस्सी एवं प्रतिभा कुमारी ने जीता।