प्रतिमा स्थल से संकरी गलियों से होते हुए सड़क तक प्रतिमा के पहुंचने में एक घंटा 18 मिनट का समय लग गया। चौराहे पर भव्य आतिशबाजी की गई और पूरा चौराहा हर-हर महादेव के साथ माता के जयकारे से गूंज उठा।
वहीं, बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हिंसक झगड़े के बाद वाराणसी पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतिमा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इलाके में 550 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे।