महानगर उद्योग व्यापार समिति और पूर्वांचल रियल इस्टेट एसोसिएशन की ओर से चौकाघाट काटन मिल स्थित होटल में शुक्रवार दोपहर पुलिस-व्यापारी संगोष्ठी में यातायात सहित समग्र विकास पर मंथन किया गया। व्यापारियों और उद्यमियों ने पुलिस आयुक्त को कई सुझाव भी दिए। जिसे उन्होंने नोट कर सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि हमारा फोकस वाहन चालान और कार्रवाई पर नहीं है बल्कि बनारस को जाम मुक्त बनाने पर है। इस पर कमिश्नरेट पुलिस लगातार रणनीति बना रही है। संयुक्त प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
समिति के संरक्षक आरके चौधरी, श्रीनारायण खेमका, अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, पूर्वांचल रियल इस्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जैन व संरक्षक गोविंद केजरीवाल ने चौक, मैदागिन, गोदौलिया, लहुराबीर में भीड़ नियंत्रित करने और प्रमुख चौराहों पर प्रशिक्षित ट्रैफिक गार्ड नियुक्त करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के चेयरमैन अनुज डीडवानिया ने शहर के अंदर स्कूल बसों का मुद्दा उठाया और एयरपोर्ट पर पार्किंग द्वारा अवैध वसूली के प्रकरण को पुलिस आयुक्त के समक्ष रखा। आईआईए के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया, गोकुल शर्मा ने एंट्री प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की। अध्यक्षता अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, संचालन अशोक जायसवाल व धन्यवाद ओपी गुप्ता ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, यूआर सिंह, अजय जायसवाल बबलू, मनीष चौबे, गोविंद केजरीवाल, योगेश अग्रवाल, नवल, अनूप सर्राफ, उमाशंकर पोद्दार, जितेंद्र सिंह, आकाशदीप गुप्ता, प्रशांत केजरीवाल, मनीष गुप्ता, नीरज पारीख, अनुपम देवा, राहुल मेहता, डीएस मिश्रा, पंकज अग्रवाल, डॉ अंजनी मिश्रा, रजनीश कन्नौजिया, अजय गुप्ता, सुरेश तुलस्यान, दिलीप तुलसियानी, राजन जायसवाल, सुजीत गुप्ता, हृदय गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, श्वेता अग्रहरी, पूजा गिरी, रेनू बडेरा, आनंद सोनकर, ओम प्रकाश गुप्ता, संजय सिंह , गौरव सुनेजा, केशव सर्राफ, रामभजन अग्रहरि, शैलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ऑटो रिक्शा का बदले रंग, सुगम होगी यातायात
महामंत्री अशोक जायसवाल ने कहा कि सड़क के किनारे व चौराहों के पास लग रहे रेहड़ी, ठेला वालों व फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को नियंत्रित किया जाना चाहिए, उनकी आजीविका चलाने के लिए उन्हें अलग वेडिंग जोन में शिफ्ट किया जाए। व्यस्ततम मार्गों पर ई-रिक्शा व ऑटो की संख्या को कम कर अलग-अलग मार्गों पर उनका कलर अलग किया जाए। इससे जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकेगी। वहीं व्यापारियों ने कहा कि शाम ढलते ही स्ट्रीट वेंडर और रेस्टोरेंट के बाहर कार खड़ा कर शराब व बीयर पीने वालों पर भी कार्रवाई हो। गैराज भी शहर से बाहर जाएं, हद तक जाम कम हो सकेगा।