फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में चाक चौबंद होगी सुरक्षा, 520 सीसीटीवी कैमरों से होगी पूरे कैंपस की मॉनीटरिंग

Thu, 05 Jun 2025 03:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू का पूरा कैंपस 520 सीसी कैमरों से लैस हो गया है। इससे कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद होगी। 
विज्ञापन
बनारस हिंदू विश्वविद्याल (BHU) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में नवंबर 2023 में हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद पूरे कैंपस की चाक चौबंद सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को पूरा कैंपस 520 सीसी कैमरों से लैस हो गया है। इससे सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद होगी। वहीं, हर समय सुरक्षा और इलाज के लिए दो एंबुलेंस तैनात हैं। ग्रीन जोन में 24 घंटे मॉनीटरिंग की जा रही है। रात में छात्राओं और शिक्षकों को लैब से हॉस्टल आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय सिंह ने बताया कि संस्थान में 200 से बढ़ाकर 520 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से 49 कैमरे मुख्य द्वार, छात्रावासों के इंट्री पॉइंट और प्रमुख सड़कों पर लगाए गए हैं। इन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा जाता है ताकि महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा सके। आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए परिसर में कई स्थानों पर पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi Monsoon Update: पश्चिमी विक्षोभ ने मानसून को भटकाया, कम दबाव का क्षेत्र; पारा चार डिग्री नीचे
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात के समय अतिरिक्त सुरक्षा के तहत छात्राओं को वाहन सहायता दी जा रही है और बाइक पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। छात्राओं की सहायता के लिए एक विशेष पिंक बूथ भी स्थापित किया गया है। संस्थान ग्रीन जोन की नीति को सख्ती से लागू कर रहा है और अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों को परिसर में प्रवेश से रोक रहा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: ट्रैक्टर चालक को आई झपकी, 10 फीट गहरी खाई में पलटा वाहन; दबकर चालक की मौत

आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वाच्च प्राथमिकता में से एक है। वर्तमान में संस्थान में कुल 229 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, जिनमें 216 पुरुष और 13 महिला गार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें