इसको लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। बताया कि पेयजल की आपूर्ति भी ठीक नहीं है और बिजली की समस्या भी बरकरार है। इधर सोमवार को खाना खाने के बाद एक छात्रा की तबीयत खराब हो गईं। इसके बाद छात्राओं का गुस्सा भड़क उठा।
ये भी पढे़ं : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण में लगी कंपनी के जीएम पर मुकदमा, तीन को भेजा जेल
निदेशक प्रमोद जैन ने छात्राओं को समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वो तुरंत लिखित कार्रवाई की मांग पर अड़ी रहीं। करीब घंटे भर की बातचीत के बाद निदेशक ने मंगलवार तक समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया तब हॉस्टल लौट गईं।
आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो.प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि छात्राओं की समस्या को लेकर हॉस्टल वार्डेन सहित अन्य अधिकारियों से बातचीत की गई। मेस में खाने की गुणवत्ता के साथ ही बिजली, पानी सहित जो भी समस्या है, उसे मंगलवार को दूर करा लिया जाएगा।