फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू: प्लेसमेंट के पहले ही दिन 1.67 करोड़ रुपये का पैकेज, 55 कंपनियों ने दिए 209 ऑफर

Mon, 01 Dec 2025 06:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट के पहले दिन  55 कंपनियों ने 209 ऑफर दिए। इस दौरान प्लेसमेंट के पहले ही दिन 1.67 करोड़ रुपये का पैकेज मिला। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : IIT BHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लेसमेंट में सोमवार को न्यूनतम वेतन पैकेज 47.19 लाख रुपये सालाना तक गया। पहले स्लॉट में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फ्लिपकार्ट समेत 55 कंपनियों ने एआई, मशीन लर्निंग, डेटा साइंटिस्ट और अप्लाइड साइंटिस्ट समेत कई पदों पर 209 नौकरियों के ऑफर दिए। इस साल 2025 में 125 कंपनियों की ओर से कुल 489 छात्र-छात्राओं को ऑफर मिले। इसमें 98 कंपनियों ने 443 छात्र और छात्राओं को पेड इंटर्नशिप का ऑफर दिया। वहीं 70 कंपनियों ने 280 छात्र और छात्राओं को पीपीओ यानी प्री प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं।

विज्ञापन




40 पीएचडी स्कॉलर भी शामिल
आईआईटी बीएचयू में सोमवार की आधी रात 12 बजे से कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई। सत्र में कुल 1701 टेक्नोसेवियों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें बीटेक के 1100 छात्र, एम.टेक और आईडीडी (इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री) के 550 छात्र और 40 पीएचडी के स्कॉलर भी शामिल हैं।
विज्ञापन




डेटा इंजीनियर, अप्लाइड साइंटिस्ट सहित इन पदों पर हुआ चयन
डेटा इंजीनियर, एप्लाइड साइंटिस्ट, सिक्योरिटी रिसर्च, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर, सीनियर एसोसिएट - बिजनेस मैनेजमेंट ट्रैक, डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग, यूजर इंटरफेस, असिस्टेंट इंजीनियर, एसोसिएट प्रोडक्ट मैनेजर आदि पदों पर चयन किया गया।

डेटा ब्रिक्स, मास्टरकार्ड आदि कंपनियों ने लिया इंटरव्यू
डेटा ब्रिक्स, एनके सिक्योरिटीज, डीई शॉ, स्क्वायरपॉइंट, मास्टरकार्ड, डेटा ब्रिक्स, मास्टरकार्ड, फ्लिपकार्ट, पेट्रोनेट, बजाज, नेटस्कोप, इंटेल, ग्लीन, एचपीसीएल, इंडस इनसाइट्स, गूगल, न्यूटैनिक्स, बीएनपी पारिबा, कैपिटल वन, माइक्रोसॉफ्ट, माइक्रोसॉफ्ट, इनमोबी, मीशो मीशो, फ्लोकास्ट, हार्नेस, ईमा अनलिमिटेड, ईमा अनलिमिटेड, जौमैटो, वेल्स फार्गो, ओरेकल, अमेजॉन, नेटवेस्ट, किंबल, हिलाब्स, एनवीडिया, थॉटस्पॉट, स्प्रिंकलर, सैप लैब्स, जोमैटो, ईएक्सएल, ब्लैकरॉक आदि।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेसमेंट के पहले चरण में करीब 330 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां बीटेक और एमटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का इंटरव्यू लेंगी। हिस्सा लेने वालीं ये कंपनियां कोर इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स और कंसल्टिंग सहित कई क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्लेसमेंट ड्राइव के पहले चरण का आयोजन 1 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल 15 छात्रों को मिला था एक करोड़ का पैकेज
सत्र 2024-25 प्लेसमेंट के सभी चरणों में 1416 छात्रों को नौकरी मिली। इनमें 15 छात्रों को एक करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि का पैकेज मिला था। सबसे बेहतर पैकेज 2.20 करोड़ रुपये का था। इस बार भी पैकेज इसी के आसपास रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है।



प्लेसमेंट ड्राइव के पहले चरण का आयोजन 1 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू शुरू होने से पहले ही छात्रों को 280 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें