चंदौली जिले के चहनिया विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत भूपौली-मथेला नहर के पक्कीकरण के लिए लाल बालू लादकर जा रहा डंपर सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक और खलासी ने डंपर से कूदकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के अनुसार सड़क की स्थिति इतनी अधिक खराब हो गई है कि हादसे की आशंका बनी रहती है।
भूपौली-मथेला नहर को पक्का किया जा रहा है। इस कार्य के लिए सोमवार की सुबह एक डंपर मोरम बालू ले रहा था। नहर के समानांतर बनी सड़क की खुदाई हो गई है व काफी ऊबड़-खाबड़ स्थिति में है। डंपर इसी जर्जर रास्ते से गुजर रहा था कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में पलट गया। गड्ढे में काफी पानी भरा हुआ था। चालक व खलासी ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। लोगों ने चिंता व्यक्त की कि नहर निर्माण के कारण आस-पास की सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई है, जिससे इस तरह के हादसे होने की आशंका बनी रहती है।