फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: टेक्नेक्स में आएंगे नोबेल पुरस्कार विजेता रॉबर्ट जे औमन, लेलैंड एच हार्टवेल और डेविड जे वाइनलैंड

Tue, 12 Mar 2024 04:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी बीएचयू के तीन दिवसीय तकनीकी उत्सव टेक्नेक्स 24 का आगाज 15 मार्च से होगा। टेक्नेक्स का 85वां संस्करण इस बार 15 से 17 मार्च तक आयोजित किया गया है। इसमें नोबेल पुरस्कार विजेता रॉबर्ट जे औमन, लेलैंड एच हार्टवेल और डेविड जे वाइनलैंड भी आएंगे। 
विज्ञापन
BHU admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के तकनीकी उत्सव टेक्नेक्स 24 में इस बार तीन नोबेल पुरस्कार विजेता शिरकत कर रहे हैं। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ भी आईआईटीयंस के बीच होंगे। 15 मार्च से तीन दिनों तक चलने वाले टेक्नेक्स 24 में अलग-अलग तकनीकी संस्थानों के दो हजार छात्र-छात्राओं की भागीदारी होगी।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में टेक फेस्ट टेक्नेक्स का 85वां संस्करण इस बार 15 से 17 मार्च तक आयोजित किया गया है। इसके तहत आयोजित थिंक टॉक में इस बार सात खास शख्सियतें आ रही हैं। इनमें तीन नोबेल पुरस्कार विजेता रॉबर्ट जे औमन (अर्थशास्त्र), लेलैंड एच हार्टवेल (मेडिसिन) और अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जे वाइनलैंड (फिजिक्स) शामिल हैं। इनके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ, डीआरडीओ के डायरेक्टर जनरल (लाइफ साइंसेज) व वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह का विशेष व्याख्यान होगा।

विज्ञापन

स्वामी मुकुंदानंद सिखाएंगे मन का प्रबंधन

आईआईटी से बीटेक और आईआईएम से एमबीए करने के बाद आध्यात्मिक गुरु बने स्वामी मुकुंदानंद भी टेक्नेक्स का हिस्सा बनेंगे। थिंक टॉक में उनका भी विशेष व्याख्यान होगा। आईआईटीयंस को वे बुद्धि का योग सिखाएंगे। मन प्रबंधन से खुशी और सफलता हासिल करने के टिप्स देंगे।

रोबो वार, ड्रोन और एयर शो होगा खास
टेक्नेक्स में वाराणसी सहित देश भर के आईआईटीयंस अपने तकनीकी हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इसमें ड्रोन बनाने से लेकर रोबोट, इलेक्टि्क वाहन बनाए जाने की तकनीक साझा करेंगे। रोबो वार, ड्रोन और एयर शो के अलावा मल्टी ह्यूमनॉयड रोबोट शो इस उत्सव में आकर्षण के केंद्र होंगे।

स्वतंत्रता भवन में 15 से 17 मार्च तक एयरशो और और 16 और 17 मार्च को ड्रोन शो भी होंगे। तीन दिवसीय हैकथॉन भी आयोजित किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से तैयार इलेक्टि्रक उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, एथिकल हैकिंग, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग पर आधारित प्रदर्शनी भी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें