फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू पिछड़ा: टॉपर्स के एडमिशन से जुड़ा है मामला, CSE की ओपनिंग रैंक 619वीं; डीन ने कही ये बात

Mon, 24 Jun 2024 09:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने आईआईटी में पहले चरण के एडमिशन काब्योरा जारी कर दिया है। इसमें टॉपर्स के एडमिशन का भी जिक्र है। इसके मुताबिक, टॉपर्स की पसंद आईआईटी कानपुर, रुड़की, मुंबई, मद्रास और दिल्ली रही है। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) में दाखिले की आल इंडिया ओपनिंग रैंक 619वीं है। टॉपर्स के एडमिशन की यह रैंक आईआईटी कानपुर और रुड़की से कम है। बीएचयू में सीएसई की क्लोजिंग रैंक 1015 है। महिला वर्ग की ओपनिंग रैंक 2562 और क्लोजिंग रैंक 4121 है।

विज्ञापन


आईआईटी कानपुर में सीएसई में एडमिशन की ओपनिंग रैंक 120 और क्लोजिंग रैंक 248 है। यहां महिला वर्ग में 781 ओपनिंग रैंक और 1117 क्लोजिंग रैंक है। आईआईटी रुड़की की सीएसई में सामान्य ओपनिंग रैंक 277 और क्लोजिंग रैंक 481 है। महिला श्रेणी में यहां 1270 रैंक तक सीट लॉक की गई है, जबकि क्लोजिंग रैंक 1697 है।

आईआईटी बीएचयू के डायरेक्टर प्रो. अमित पात्रा जिस आईआईटी खड़गपुर से वाराणसी आए हैं, उसकी रैंकिंग भी बेहतर है। आईआईटी खड़गपुर में बीटेक सीएसई की ओपनिंग रैंक 226 और क्लोजिंग 414 है। महिला वर्ग में ओपनिंग रैंक 1172 और क्लोजिंग रैंक 1579 है। हालांकि अभी आईआईटी में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अंतिम सूची जारी होनी अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के अन्य विभागों की रैंकिंग
डिपार्टमेंट ओपनिंग रैंक क्लोजिंग रैंक
सिरेमिक इंजीनियरिंग             8419             11321
केमिकल इंजीनियरिंग 4845 7460
सिविल इंजीनियरिंग 7205 8552
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 2667             3447
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 2110             2660
मैकेनिकल इंजीनियरिंग             4029             6008
मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग             7680             10030
माइनिंग इंजीनियरिंग             10101             12208
फॉर्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग 10385             12583

बोले अधिकारी
प्रवेश प्रक्रिया अभी शुरू हुई है। अच्छी रैंक वाले अभ्यर्थी मिल रहे हैं। इसमें और सुधार होगा। आईआईटी बीएचयू ने क्यूएस और अन्य रैंकिंग में बेहतर किया है। सिस्टम को निरंतर अपग्रेड किया जा रहा है। - प्रो. विकास दुबे, डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट), आईआईटी बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें