फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU Job Vacancy: संस्कृत ज्ञान सहायक सहित रक्षा-स्पेस रिसर्च में 20 से ज्यादा होंगी भर्तियां, जानें- पैकेज

Tue, 10 Jun 2025 03:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में नौकरी का सपना साकार होगा। यहां संस्कृत ज्ञान सहायक सहित रक्षा-स्पेस रिसर्च में 20 से ज्यादा भर्तियां होंगी। डीआरडीओ-इसरो के प्रोजेक्ट में अधिकतम 67 हजार तक पैकेज होगा। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में संस्कृत, सड़क, रक्षा और स्पेस रिसर्च जैसे क्षेत्रों में काम करने के लिए 20 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। संस्कृत ज्ञान सहायक, प्रोजेक्ट एसोसिएट, टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी निकली है। कई शोधकर्ताओं को इलेक्ट्रिकल बस चार्जिंग और संचालन सहयोग के साथ ही डीआरडीओ, इसरो और टेली कम्युनिकेशन मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे कई प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट में रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो पद भी शामिल किए गए हैं। इनका वेतन 15 हजार से लेकर 67 हजार रुपये तक रहेगा।

विज्ञापन


डीआरडीओ के प्रोजेक्ट में 67 हजार रुपये मासिक वेतन पर कंप्यूटेशनल मॉडल एक्सपर्ट, 54 हजार पर रिसर्च एसोसिएट और 31 हजार पर असिस्टेंट रिसर्च एसोसिएट की भर्ती होगी। इलेक्ट्रॉनिक एंड इंफॉर्मेशन मंत्रालय के प्रोजेक्ट के तहत 40 हजार पर दो संस्कृत ज्ञान सहायक का चयन किया जाएगा। इसमें एक जूनियर और सीनियर प्रोग्रामर को रखा जाएगा।

बस चार्जिंग में मासिक वेतन 65 हजार

मेडिकल, ई-टेक्सटाइल के क्षेत्र में काम करने के लिए दो जूनियर रिसर्च फेलोशिप पद पर भर्ती होगी। इनकी तनख्वाह 37 हजार रुपये होगी। इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग और संचालक के पद पर एक स्टाफ को 11 महीने के लिए 65 हजार रुपये दिए जाएंगे। उम्मीदवार को चयन के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी कार्यक्रम में शामिल होना होगा।

इसे भी पढ़ें; Ballia News: सरयू में स्नान करते समय डूबीं चार किशोरियां, तीन को बचाया; एक की तलाश जारी

स्पेस टेलीमेडिसीन तकनीक पर होगा काम
इसरो के प्रोजेक्ट स्पेस में संचालित वायरलेस सेंसर नेटवर्क के आधार पर टेली मेडिसीन की तकनीक पर काम करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग में एक पद पर भर्ती होगी। इसका वेतन 37 हजार रुपये महीना होगा। नैनो टेक्नोलॉजी तकनीक पर शोध के लिए 37 हजार पर एक जूनियर रिसर्च फेलो, डिजाइन इनोवेशन सेंटर में तकनीकी सहायक की भर्ती होगी। सड़क परिवहन मंत्रालय से मिले प्रोजेक्ट में 15 हजार में अनस्किल्ड मैनपावर के तहत एक पद पर अस्थायी नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में हिंदी में कामकाज बढ़ाने के लिए कार्यशाला

आईआईटी बीएचयू में हिंदी में कामकाज बढ़ाने के लिए कार्यशाला हुई। इसमें भाषाई अशुद्धियों पर चर्चा की गई। सोमवार को एनी बेसेंट व्याख्यान कक्ष संकुल में संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी में काम करने की सीख दी गई। “मानक शब्दावली, द्विभाषीकरण की जरूरत और लीला हिंदी टूल्स” तकनीक की ट्रेनिंग दी गई। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर की सहायक निदेशक मल्लिका द्विवेदी ने मानक शब्द, शुद्ध, अशुद्ध शब्द और वर्तनी की शुद्धता पर व्याख्यान दिया। लीला हिंदी शिक्षण से ऑनलाइन टूल्स की जानकारी दी गई। कार्यशाला में कुल 40 प्रतिभागी पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें