फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू में स्नान करते समय डूबीं चार किशोरियां, तीन को बचाया; एक की तलाश जारी

Tue, 10 Jun 2025 03:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: वाराणसी से आई एनडीआरएफ की 35 सदस्यीय टीम उपनिरीक्षक रामाज्ञा शुक्ला के नेतृत्व में डूबी किशोरी की तलाश में जुटी।
विज्ञापन
सरयू नदी में लापता किशोरी की तलाश की जा रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र पुरुषोत्तम पट्टी गांव के सरयू नदी में स्नान करने गई चार किशोरीयां डूब गईं। हालांकि नदी किनारे काम कर रहे मजदूर व बगल में स्नान कर रहे कुछ लोगों ने डूब रही चार किशोरियों में से तीन को किसी तरह से बचा लिया। जबकि एक किशोरी को बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर घाट पर काफी संख्या में लोग एवं पुलिस बल पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। दिन में दो बजे वाराणसी से आई एनडीआरएफ की 35 सदस्यीय टीम उपनिरीक्षक रामाज्ञा शुक्ला के नेतृत्व में डूबी किशोरी की तलाश में जुटी।

ये है मामला
जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम पट्टी गांव की चार किशोरियां मंशा (14), पिंकी (15), अंशा (14), हिमांशु (15) मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे सरयू नदी में स्नान करने गई हुई थीं। स्नान करते समय गहरे पानी में चली गईं। उनको डूबते देख कर आसपास मौजूद लोग व मजदूरों ने बचाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डूब रही तीन किशोरियों को बचा लिया गया। जबकि कुमारी हिमांशु यादव पुत्री शैलेंद्र यादव निवासी पुरुषोत्तम पट्टी का पता नहीं चल सका। जिसकी खोजबीन में स्थानीय मछुवारों के अलावा एनडीआरएफ की टीम जुटी है। बताया जा रहा है कि मंशा, पिंकी व अंशा गर्मी की छुट्टी में रिश्तेदारी में प्रीति यादव के यहां आई थीं। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में पुलिस का एक्शन: विश्वनाथ धाम में दर्शन के नाम पर भक्तों से उगाही के आरोप में पकड़े गए 21 आरोपी

उधर, जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई, घर में कोहराम मच गया। मां-बाप की चीखें सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। उधर, सूचना पाकर घटनास्थल पर तहसीलदार सिकंदरपुर प्रवीण सिंह, नायब तहसीलदार सीपी यादव, थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे भी पहुंच गए। थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि लापता किशोरी की तलाश की जा रही है। इसके लिए एनडीआरएफ की टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें