फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : पांच लाख से कम आय वाले तीन मेधावियों को फंड देगा IIT BHU, इन विद्यार्थियों का है नाम

Mon, 21 Oct 2024 01:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : आईआईटी-बीएचयू में 13वें दिक्षांत समारोह की तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी-बीएचयू के 13वें दीक्षांत समारोह में तीन मेधावियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। इनके सम्मान का आधार गरीबी है। मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करने वाले ऋषभ अग्रवाल, शगुन और सूरज कुमार कुशवाहा को इंदिरा अनंतचारी इंडोमेंट फंड प्राइज दिया जाएगा।

विज्ञापन


इनका सीपीआई स्कोर 7.50 से ज्यादा था, लेकिन परिवार की आय 5 लाख रुपये सालाना से कम होने के चलते इन्हें चुना गया। पिछले 6 साल से ये प्राइज दिया जा रहा है। 28 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा। 60 मेधावियों को 99 मेडल दिए जाएंगे। 60 मेधावियों में से तीन नाम ऐसे थे, जिन्हें एग्जाम में आए स्कोर और आर्थिक स्थिति दोनों को आधार बनाकर समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

आईआईटी-बीएचयू इस प्राइज के तहत, तीनों मेधावियों को 10 हजार रुपये भी देगा। इसके प्राइज के लिए वैज्ञानिक सुंदर एस राजन ने आईआईटी-बीएचयू को 22 लाख 61 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन


बेस्ट थीसिस के लिए सम्मानित होंगे अखिलेश : शोध छात्र अखिलेश कुमार यादव को सबसे बेहतर पीएचडी थीसिस लिखने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने माइनिंग, मेटलर्जिकल, सिरेमिक और मटेरियल साइंस में रिसर्च किया है।

विज्ञापन

अनुष्का को मिलेंगे एक लाख रुपये 
मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग की अनुष्का भारद्वाज को आदित्य कुमार अवस्थी अवॉर्ड के तहत एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसे रिटायर्ड आईएएस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने पिता आदित्य अवस्थी के नाम पर शुरू किया है।

आदित्य ने आईआईटी-बीएचयू के मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग से 1949 में बीटेक किया था। वह संस्थान के सबसे प्रतिष्ठित पुरा छात्र थे। उनका निधन साल 2021 में 10 मई को हुआ था। भारत में उन्होंने आयरन और स्टील उत्पादन को लेकर कई बड़े काम किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें