फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: बौद्धिक संपदा अधिकारों पर शुरू होंगे कोर्स, ऐसे करें आवेदन; जारी की IPR चेयर प्रोफेसर भर्ती की सूचना

Sat, 10 May 2025 01:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Educational News: बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर आईआईटी बीएचयू में जल्द ही अच्छी व्यवस्थाएं की जाएंगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन कोर्स शुरू किए जाएंगे। वेबसाइट पर इसकी सूचना जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU: रिसर्च और इंडस्ट्रियल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए आईआईटी बीएचयू अपने एकेडमिक को मजबूत करेगा। बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) को लेकर जल्द ही ऑनलाइन व ऑफलाइन कोर्स और फेलोशिप शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


इसमें डिस्टेंस लर्निंग, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शामिल होंगे। आईपीआर मामलों पर सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। छात्रों के बीच एक-दूसरे के रिसर्च कार्यों को सम्मान देने की भावना विकसित की जाएगी। 

इन सब कामों की जिम्मेदारी एक आईपीआर चेयर प्रोफेसर पर होगी। इनकी नियुक्ति के लिए संस्थान की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। ये प्रक्रिया एसपीआरआईएचए स्कीम के तहत की जा रही है। इसका पूरा नाम समग्र शिक्षा और एकेडमिक जगत के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों में शिक्षण और अनुसंधान की योजना है। आईआईटी बीएचयू ने वेबसाइट पर इसकी सूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन

टेक्नो फ्रेंडली प्रोफेसर को मिलेगी वरीयता 
  • स्टार्टअप और टेक्नो फ्रेंडली प्रोफेसर को चयन में वरीयता दी जाएगी। इनके पास आईपी (इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी) मैनेजमेंट की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। ये चेयर प्रोफेसर पेडागोजी और रिसर्च को लेकर संस्थान में काम करेंगे।
  • चेयर प्रोफेसर की नियुक्ति एक साल के लिए होगी। उम्र 70 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हर महीने एक लाख रुपये वेतन दिया जाएगा। वहीं, यदि संस्थान का ही कोई प्रोफेसर बनता है तो उसे 25 हजार रुपये महीने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

डिप्लोमा से लेकर पोस्ट डॉक्टोरल कोर्स भी चलेगा
  • स्नातक स्तर पर क्रेडिट कोर्स और एक पाठ्यक्रम के तौर पर आईपीआर को शामिल किया जाएगा। आईपीआर के क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा कोर्स भी चलाए जाएंगे। डॉक्टरेट और पोस्ट-डॉक्टरेट के लिए भी विशेष कोर्स चलेंगे। ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग कोर्स भी शुरू किए जा सकते हैं। 
  • कानूनी, आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी, बिजनेस संबंधी क्षेत्रों में रिसर्च करने के लिए फुलटाइम या पार्ट टाइम स्कॉलरशिप और फेलोशिप की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें