फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pakistan War: देश के लिए धर्म...जो कुछ भी नहीं कर सकते वे करें दुर्गा मंत्र का जाप; इस संत ने की अपील

Sat, 10 May 2025 12:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

राममंदिर का मुहूर्त देने वाले पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने भारत देश की जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि हर सनातनी दुर्गा मंत्र का जाप करे। अखंड भारत की जीत निश्चित है। देश का हर नागरिक इस युद्ध में भारतीय सैनिकों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
पंडित गणेश्वर शास्त्री द्राविड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India Pakistan War: आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। हर भारतीय के मन में देशभक्ति का जज्बा है। हर कोई सेना के सहयोग के लिए तत्पर है। राममंदिर का मुहूर्त देने वाले पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने भारत की जनता से अपील की है कि इस समय धैर्य बनाए रखें। 

विज्ञापन


उन्होंने जनता से आग्रह किया है जो लोग कुछ भी नहीं कर सकते, वह सिर्फ द्व अक्षर मंत्र दुर्गा, दुर्गा, दुर्गा का निरंतर जाप करते रहें। इस संवेदनशील काल में अपनी, अपने परिवार और अपने देश की रक्षा के लिए नित्य उपासना में कुछ कवचात्मक स्तोत्र जैसे चंडी कवच, अमोघ शिव कवच, नारायण कवच आदि का पाठ करें। 

इसके साथ ही अपने देश के लिए यथासंभव यथासंख्या में देवी, शिव, नरसिंह, हनुमान, बगलामुखी, वाराही, भैरव आदि के मंत्र का जप करें। अपने देश और सैनिकों की रक्षा के लिए जो कुछ नहीं करने के स्थिति में हैं वे केवल नाम जप करें। विशेषकर भगवती दुर्गा के 32 नाम का ज्यादा से ज्यादा पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां दुर्गा के 32 नाम
दुर्गा, दुर्गार्तिशमनी, दुर्गापदविनिवारिणी, दुर्गमच्छेदिनी, दुर्गसाधिनी, दुर्गनाशिनी, दुर्गतोद्धारिणी, दुर्गनिहन्त्री, दुर्गमापहा, दुर्गमज्ञानदा, दुर्गदैत्यलोकदवानला, दुर्गमा, दुर्गमालोका, दुर्गमात्मरूपिणी, दुर्गमार्गप्रदा, दुर्गमविद्या, दुर्गमाश्रिता, दुर्गमज्ञानसंस्थाना, दुर्गमध्यानभासिनी, दुर्गमोहा, दुर्गमगा, दुर्गमार्थस्वरूपिणी, दुर्गमासुरसंहन्त्री, दुर्गमायुधधारिणी, दुर्गमाङ्गी, दुर्गमता, दुर्गम्या, दुर्गमेश्वरी, दुर्गभीमा, दुर्गभामा, दुर्गभा, दुर्गदारिणी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें