फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू दीक्षांत समारोह: चुनौतियों से घबराएं नहीं, डटकर सामना करें तभी सफलता कदम चूमेगी

Mon, 08 Feb 2021 11:51 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में मेडल मिलने पर खुशी व्यक्त करते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी स्थित आईआईटी बीएचयू के नौवें दीक्षांत समारोह में सोमवार को विभिन्न विभागों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 52 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया गया। इस दौरान पीएचडी की 153 समेत स्नातक, स्नातकोत्तर में 1481 उपाधियां दी गईं। समारोह में आनलाइन संबोधन से संस्थान के पूर्व छात्र और यूएस में कंपनी के सीईओ जय चौधरी ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियां तो बहुत हैं, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। लक्ष्य हासिल करने के लिए चुनौतियों का डटकर सामना करते रहने से सफलता कदम जरूर चूमेगी।

विज्ञापन

 
बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह में ऑफलाइन तो कम ही छात्र शामिल हुए, बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन शिरकत की। इस दौरान देश-विदेश में रहने वाले पुरातन छात्रों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य अतिथि 1980 बैच के इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग के छात्र जय चौधरी ने संस्थान में अपने छात्र जीवन की यादों को छात्रों से साझा किया। मेधावियों से कहा कि बदलते समय के साथ ही अब जीवन में आगे बढ़ने की राह कठिन तो है, लेकिन किसी भी तरह से नामुमकिन नहीं है। जिस तरह से नई-नई तकनीक आ रही हैं, उससे काम करने में और आसानी होगी। खुद के व्यवसाय का अनुभव बताते हुए कहा कि साइबर सिक्योरिटी आदि बहुत से ऐसे मुद्दे हैं, जिसको लेकर अधिक सजग रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

संस्थान के बोर्ड ऑफ गवनर्स के चेयरमैन पद्मश्री कोटा हरिनारायन ने भी पदक, उपाधि पाने वालों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता के इस कदम के बाद जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। जीवन में निर्धारित लक्ष्य पाने के लिए इस तरह की सफलताओं से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अतिथियों का स्वागत करते हुए निदेशक प्रो. प्रमोद जैन ने संस्थान की उपलब्धियों, हाल ही में इसरो, रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन मंत्रालय आदि से शोध, नए कोर्स आदि को लेकर हुए करार के बारे में बताया। संचालन कार्यवाहक कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान प्रो. श्याम बिहारी द्विवेदी, प्रो. राजीव प्रकाश आदि मौजूद रहे। 

अंकन बोहरा को राष्ट्रपति पदक, अनन्या को मिला निदेशक पदक

दीक्षांत समारोह में  कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के छात्र अंकन बोहरा को राष्ट्रपति पदक मिला। इसके अलावा संस्थान में शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने वाली इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा अनन्या गुप्ता को निदेशक पदक से नवाजा गया। अंकन बोहरा को इन उत्कृष्ट पदक के साथ ही कुल सात स्वर्ण, एक रजत पदक, डॉ.एनी बेसेंट पुरस्कार और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा अनन्या गुप्ता को निदेशक पदक के साथ ही श्रीमती इंदिरा त्रिपाठी स्वर्ण पदक दिया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें