दीक्षांत समारोह का मुख्य आयोजन 10 अप्रैल को स्वतंत्रता भवन में सुबह 10 बजे से होगा। इसके पहले नौ अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक स्वतंत्रता भवन में ही सदरी और उत्तरीय का वितरण होगा। उसी दिन शाम चार बजे से रिहर्सल होगा। मुख्य समारोह वाले दिन सुबह 10 बजे से आयोजन होगा। एक बजे से डिग्री वितरण का कार्यक्रम शुरू होगा।
सात पदक के साथ कुशल टिबड़ेवाल अव्वल
आईआईटी बीएचयू में पदक और पुरस्कार पाने वालों में सबसे अधिक सात पदक और चार पुरस्कार यानि कुल 11 पुरस्कार बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के छात्र कुशल टिबड़ेवाल को मिलेंगे। इसके बाद बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र प्रणव दलाल को सात मेडल, एक पुरस्कार, बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र अमितेश पंडा को पांच मेडल, दो पुरस्कार मिलेंगे।
बीटेक इन इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के छात्र आरएडीएस अभिजीत को पांच मेडल और दो पुरस्कार मिलेंगे। बीटेक फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की छात्रा अनुश्री शेखावत को चार मेडल, एक पुरस्कार मिलेंगे।