फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: 62 टाॅपर्स को 123 मेडल और 1995 को डिग्रियां दी जाएंगी, इन टॉपरों को मिलेंगे 169100 रुपये कैश प्राइज

Thu, 16 Oct 2025 05:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी बीएचयू में दीक्षांत को लेकर सारी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गई थीं। गुरुवार की सुबह पारंपरिक तरीके से समारोह की शुरुआत होगी। यहां के छात्र और शिक्षक दोनों लोग उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में देर रात जुटे शिक्षक और छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU: बीएचयू के स्वतंत्रता भवन के मंच पर सुबह 10 बजे से आईआईटी बीएचयू के 14वें दीक्षांत समारोह में 62 टेक्नोक्रेट्स को 123 मेडल दिए जाएंगे। इनमें से 14 मेधावियों को अकेले ही कुल 53 मेडल से नवाजा जाएगा। 

विज्ञापन


आईआईटी के इन 62 टॉपर्स में 21 छात्राएं हैं। सबसे ज्यादा 14 मेडल और 17 प्राइज जीतने वाली केमिकल इंजीनियरिंग, संस्थान टॉपर और प्रेसीडेंट मेडल विनर अनन्या सिंह को एनी बेसेंट प्राइज के साथ भागवत गीता की प्रति भी मंच से दी जाएगी। इसके साथ ही कुल 169100 रुपये के कैश प्राइज भी दिए जाएंगे। 

कुल 1995 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार और विशिष्ट अतिथि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन मंच पर निदेशक प्रो. अमित पात्रा के साथ विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को दोनों मेहमान वाराणसी पहुंच चुके हैं। बुधवार की सुबह 9.30 बजे से साफा और उतरीया का वितरण कर 3.30 बजे से दीक्षांत समारोह का रिहर्सल किया गया। 4 बजे से मॉक ड्रिल शुरू हुई।

संस्थान में सबसे ज्यादा एक लाख की धनराशि पाने वाले मेटलर्जी ब्रांच के छात्र साहिल छाबड़ा को तीन गोल्ड मेडल मिलेंगे। साहिल को यूपी के पूर्व मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी केपिता के नाम पर आदित्य अवस्थी इंडोमेंट अवाॅर्ड के तहत एक लाख रुपये दिए जाएंगे। 

वहीं संस्थान में तीन गरीब छात्रों मेटलर्जी ब्रांच के कंबम हरीदेव, शशांक गौड़ और पीयूष रंजन को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इन छात्रों के परिवार की आय 5 लाख रुपये से कम होने के चलते इनका चयन किया गया है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में टॉप करने और सामाजिक कार्य के लिए आकृति वर्मा को दो गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
बीटेक की 1090 उपाधियां मिलेंगी
  • बीटेक - 1090
  • आईडीडी- 363
  • एमटेक/एमफार्म - 282
  • पीएचडी - 196
  • एमएससी - 48
  • बी.आर्क - 16
  • इन्हें मिलेंगे एक से ज्यादा मेडल
  • केमिकल इंजीनियरिंग की अनन्या सिंह - 14
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सिद्धार्थ वर्साय - 5
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग के नागेंद्र द्वारकानाथ - 4
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कपिल सोनी - 4
  • मेटलर्जिकल के साहिल छाबड़ा - 3
  • माइनिंग इंजीनियरिंग के साहिल शर्मा - 3
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के मेहूल साहू - 3
  • इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री की मुस्कान रावत - 2
  • सिरेमिक के अभियान कुमार - 2
  • माइनिंग इंजीनियरिंग के अदिचेरला प्रवीन - 2
  • एमफॉर्म की दर्शिता जैन - 2
  • सिविल इंजीनियरिंग के सार्थक आनंद - 2
  • सिविल इंजीनियरिंग की नंदिनी भीमसरिया - 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें