फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU : 250 स्टार्टअप, 8000 छात्र, 15 निवेशक बिजनेस आइडिया पर बनाएंगे रणनीति; बिजनेस टाइकून करेंगे संवाद

Mon, 20 Jan 2025 06:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी बीएचयू में इसका आयोजन किया जाएगा। लैब के रिसर्च को बाजार तक पहुंचाने वाले बेस्ट आइडिया को सम्मानित किया जाएगा। 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच 10 से ज्यादा इवेंट होंगे और 250 से ज्यादा बिजनेस स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस से हाॅस्टल जाते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में स्टार्टअप्स पर एक बड़ी ई-समिट 25 कराई जा रही है। इस इवेंट में एक ही जगह पर 250 से ज्यादा स्टार्टअप, 8000 प्रतिभागी, 20 स्पीकर और 15 निवेशक बिजनेस स्ट्रेटजी तैयार करेंगे। 

विज्ञापन


‘वोर्टेक्स ऑफ विजनरी’ यानी कि दूरदर्शी लोगों की दुनिया की थीम पर आयोजन होगा। आईआईटी बीएचयू के ई-सेल द्वारा वेबसाइट और सोशल मीडिया से जानकारी दी गई कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर यह स्टार्टअप इवेंट कराया जा रहा है। 

संस्थान में अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, पैनल चर्चा होंगी। तीन दिनों तक युवा उद्यमियों, निवेशकों और बिजनेस टाइकून के बीच संवाद होगा। देश-विदेश की कई कंपनियों के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर्स नव उद्यमियों को रिसर्च और आइडिया को बिजनेस का स्वरूप देंगे।

विज्ञापन

लीक से हटकर बनाई  गई स्ट्रेटजी पर इवेंट
इस समिट में प्रतिस्पर्धा, वर्कशॉप, मास्टरक्लास, टॉक शो, कीनोट लेक्चर और स्टार्टअप शोकेस इवेंट होंगे। मार्केर्टिंग अप्रोच और लीक से हटकर बनाई गई स्ट्रेटजी के लिए एडवेंचर इवेंट होगा। नए विचारों की बिजनेस प्लानिंग प्रतिस्पर्धा के लिए एक्सपेंस इवेंट, गेटवे स्टार्टअप के लिए मिलियन डॉलर पिच, डिसिजन मेकिंग के लिए द फाउंडर्स गैंबिट, रियल वर्ल्ड स्टार्टअप समस्याओं पर केस एक्स के साथ ही डिजाइन रश और वेंचर्स वर्श नाम की प्रतिस्पर्धा और इवेंट होंगे।
विज्ञापन

जापान की नंबर वन कंपनी छात्रों को सिखाएगी बिजनेस मॉडल
बीएचयू के छात्र और छात्राओं को जापान का बिजनेस मॉडल पढ़ाया और सिखाया जाएगा। जापान की नंबर वन और दुनिया की तीसरी बड़ी कंपनी का दावा करने वाली यूनिक्लो ने ऑफर दिया है। कैंपस में सात फरवरी को एक दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। टेक्सटाइल के क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनी बीएचयू के साथ साझेदारी के लिए समझौता करेगी। 

जोशी हॉल में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जापानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कार्यशाला में लेक्चर देने आएंगे। जापान की टोक्यो यूनिवर्सिटी से विदेशी अध्ययन के एक्सपर्ट और यूनिक्लो मैनेजमेंट के प्रमुख लोग आएंगे। बीएचयू और फास्ट रिटेलिंग कंपनी के बीच एक करार भी होगा। कैंपस के प्रतिभाशाली युवाओं को जापान की बिजनेस पॉलिसी सीखने का अवसर दिया जाएगा। 

छात्रों को यूनिक्लो में नौकरी भी दी जाएगी। जापान की कंपनी यूनिक्लो ने अपना पहला स्टोर खोलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। भारत के युवाओं में ग्लोबल टैलेंट विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें