फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू: 21 ब्रांच, 500 रिसर्च टॉपिक, पीएचडी में दाखिले शुरू; 9 नवंबर तक आवेदन करने का मौका

Tue, 27 Oct 2026 11:16 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी में पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 21 ब्रांच में 500 रिसर्च टॉपिक पर शोध का मौका मिलेगा। अभ्यर्थी ड्रिलिंग-ब्लास्टिंग, थ्रीडी मैपिंग, यूएवी, ब्लॉकचेन और डिजिटल ट्विन सहित कई क्षेत्रों में पीएचडी कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ नवंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में अकादमिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी में दाखिले शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थियों को 21 ब्रांच, 62 स्पेशलाइजेशन और 500 से ज्यादा रिसर्च टॉपिक के विकल्प दिए गए हैं। 

विज्ञापन


डिजिटल ट्विन, ब्लॉकचेन, एआई, बिग डेटा, सेक्रेड आर्किटेक्चर, थ्रीडी मैपिंग, ड्रोन बेस्ड सर्वेइंग, पहाड़ी क्षेत्रों की प्लानिंग, ड्रिलिंग-ब्लास्टिंग, रोबोटिक्स, मानव आधारित भवन डिजाइन, डिजिटल सिटी मॉडलिंग, यूएवी आदि रिसर्च क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

 सबसे ज्यादा रिसर्च एरिया फार्मास्यूटिकल इजीनियरिंग और फिजिक्स में है। ऑनलाइन आवेदन आईआईटी बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गए हैं। नौ नवंबर तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। डब्ल्यूएस सर्टिफिकेट एक अप्रैल 2026 के बाद का जारी होना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

मंत्रालय में 4 सीटें और जय चौधरी सॉफ्टवेयर इनोवेशन सेंटर में एक : पीएचडी के लिए एक सीट जय चौधरी सॉफ्टवेयर इनोवेशन सेंटर में भी होगी। पीएचडी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में कराई जाएगी। सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के तहत सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को चार सीटें दी गई हैं। फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री और फार्माकोलॉजी को एक-एक सीटें दी गई हैं। 

यूजी में 75% अंक, पीजी में 6 सीजीपीए है मुख्य योग्यता : न्यूनतम पात्रता मानदंड में एमटेक, एमई, एमफार्मा, एमएस और मास्टर डिग्री में 6.0 सीजीपीए होगा। यूजी में 75 फीसदी अंक या 7.5 सीपीआई जरूरी है। प्रायोजित और राष्ट्रीय स्कॉलरशिप वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से कुछ श्रेणियों को छूट दी गई है। आईआईटी से 8 या उससे ज्यादा सीपीआई वाले उत्कृष्ट उम्मीदवारों को भी शिक्षण सहायक स्कॉलरशिप के तहत प्रवेश मिल सकता है।
विज्ञापन

500 में सामान्य, 250 में एससी भरेंगे फॉर्म
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी-एसटी दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। फुलटाइम पीएचडी करने वाले अभ्यर्थियों को 37,000 रुपये हर महीने स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। वहीं, पीजी कर चुके आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में पास करने के बाद ही होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें