आईआईटी बीएचयू का 11वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
नीति आयोग के सदस्य व जेएनयू के चांसलर डॉ. विजय कुमार सारस्वत मुख्य अतिथि तो बोर्ड आफ गवर्नर के चेयरमैन पद्मश्री डा. कोटा हरिनारायन ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत दीक्षांत परेड से हुई।
वैदिक मंत्रोच्चार और कुलगीत के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के अध्यक्ष पद्मश्री कोटा हरिनारायण ने दीक्षांत समारोह की औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। दीक्षांत समारोह में बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी। जहां श्लोका नेगी को प्रेसिडेंट मेडल से नवाजा गया वहीं इशिता अस्थाना को निदेशक मेडल प्रदान किया गया।
श्लोका नेगी को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, इशिता को निदेशक स्वर्ण पदक
- फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष दो छात्राओं को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने पर प्रेसीडेंट्स (राष्ट्रपति) स्वर्ण पदक और डाइरेक्टर्स (निदेशक) स्वर्ण पदक दिया गया। संस्थान में बीटेक स्तर पर शैक्षणिक क्षेत्र में संपूर्ण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सुश्री श्लोका नेगी, बीटेक, फार्मास्युटिकल्स इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी को प्रेसीडेंटस स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और संगठनात्मक व नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए इशिता अस्थाना, बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) को डायरेक्टर्स स्वर्ण पदक से विभूषित किया गया।