फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईए की टूरिज़्म व हॉस्पिटैलिटी कमेटी गठित, काशी के होटल कारोबारी अरविन्द कुमार बने चेयरमैन

Tue, 08 Sep 2020 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
होटल कारोबारी अरविन्द कुमार(बीच में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल में ठप पड़े पर्यटन उद्योग को रफ्तार देने के लिए पर्यटन उद्यमी लगातार प्रयासरत हैं। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के टूरिज़्म व हॉस्पिटैलिटी की राष्ट्रीय कमेटी घोषित की गई। जिसकी कमान वाराणसी शहर के होटल कारोबारी अरविंद कुमार को सौंपी गई।

विज्ञापन

कमेटी के चेयरमैन के रूप में अरविंद कुमार को मनोनीत किया गया है। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन (टीडब्ल्यूए) वाराणसी के अनुरोध पर आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार ने टूरिज़्म व हॉस्पिटैलिटी की प्रादेशिक सब्जेक्ट कमेटी का गठन किया। जिससे पर्यटन उद्योग के विकास को और गति मिल सके।


आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में अरविन्द कुमार काफी अनुभवी और इसका लाभ समस्त पर्यटन उद्योग को मिलेगा। आईआईए राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने कहा कि पर्यटन देश व प्रदेश में औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन और विकास से ही यहां का संपूर्ण औद्योगिक विकास संभव है। मंडल चेयरमैन नीरज पारिख ने कहा काफी दिनों से यहां के पर्यटन उद्यमियों की मांग है कि होटल को भी औद्योगिक इकाई का दर्जा मिले। साथ ही सभी तरह की टैक्स में छूट दी जाए, जो एक सामान्य औद्योगिक इकाई को मिलती है।

आईआईए के मंडल सचिव व टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि कोरोना से पर्यटन उद्योग की हालत काफी खराब है, ऐसे में सरकार को पर्यटन पॉलिसी में पर्यटन उद्योग की कुछ और राहत देनी चाहिए।

आईआईए में पर्यटन की सब्जेक्ट कमेटी बनने से पर्यटन उद्यमियों की आवाज़ सरकार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी व पॉलिसी बनते समय ही महत्वपूर्ण सुझाव दिया जा सकेगा। वाराणसी चैप्टर चेयरमैन दीपक बजाज, चैप्टर सचिव पंकज अग्रवाल, यूआर सिंह, प्रशांत अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, हर्षद तन्ना, अरुण अग्रवाल, अनुज डिडवानिया, मनीष कटारिया आदि उद्यमियों ने चेयरमैन अरविंद कुमार को बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें