यूपी कॉलेज में इग्नू के अध्ययन केंद्र पर हुई परिचय सभा
वाराणसी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. यूएन त्रिपाठी ने कहा कि इग्नू की शिक्षा देश के हर कोने में विद्यमान है। गरीब से गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए इग्नू ने अपने द्वार खोले हैं।
वे रविवार को उदय प्रताप कॉलेज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र की परिचय सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को इग्नू के टीचिंग लर्निंग प्रोग्राम में फेसबुक, यूट्यूब व विभिन्न टीवी चैनलों, ऑनलाइन पाठ्यक्रम तथा इनोवेशन क्लब के बारे में जानकारी दी। सहायक समन्वयक प्रो. आरएस रघुवंशी ने अध्ययन केंद्र पर संचालित होने वाली विभिन्न परामर्श कक्षाओं, सत्रीय कार्य एवं सत्रांत परीक्षा के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इग्नू के छात्र-छात्राओं को अन्तश्चेतना के सतत विकास का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो