फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में बवाल मामले की आईजी एसटीएफ ने भी शुरू की जांच

Thu, 05 Oct 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
bhu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू बवाल मामले की जांच आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने शुरू कर दी है। बुधवार को आईजी एसटीएफ ने मामले से जुड़े पुलिस अधिकारियों के अलावा मुकदमों की विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच और खुफिया इकाइयों के अधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात की। उनसे घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद आईजी एसटीएफ ने बीएचयू परिसर का निरीक्षण किया। आईजी एसटीएफ के आगमन से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि बीएचयू का माहौल बिगाड़ने वालों से प्रदेश सरकार सख्ती से पेश आएगी।

उधर, बीएचयू बवाल से जुड़े मुकदमों की विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच के सामने प्राक्टोरियल बोर्ड के पांच सदस्य बयान दर्ज करा चुके हैं। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि जिन्हें भी नोटिस भेजा गया है, वो आकर बयान दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि बीएचयू का माहौल पूरी तरह से सामान्य है। परिसर से फोर्स हटा ली गई है लेकिन प्रशासन लगातार प्रॉक्टोरियल बोर्ड के संपर्क में है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें