फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीने में हो दर्द तो जल्द अस्पताल पहुंचना बहुत जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया वाराणसी चैप्टर के वार्षिक अधिवेशन में काशीकॉन विभिन्न बीमारियों पर डॉक्टरों ने शोध पत्र प्रस्तुत किया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने सीने में दर्द हो तो उसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जितना जल्द हो मरीज को अस्पताल पहुंचाना जरूरी होता है।
विज्ञापन

बाबतपुर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. आलोक ने कहा कि अगर सीने में दर्द हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह पर एक्सरे, 2डी ईको और खून की जांच करवाना चाहिए। इससे समस्या की प्रमुख वजह पता चल जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप राय ने किडनी फेल होने के कारण और उससे बचाव के उपाय भी बताए। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इसमें आईएमएस बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो.वीपी सिंह, प्रो.श्याम सुंदर,पद्मश्री डॉ. कमलाकर त्रिपाठी,डॉ. एस जे सिंह ,प्रोफेसर मधुकर राय ,डॉ. वीके दीक्षित ,डॉ. राणा गोपाल सिंह, डॉ. ओपी तिवारी आदि को काशी रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। संस्था के सचिव डॉ. अखिलेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. अभिषेक पांडेय, डाॅ.संजय पांडेय, डॉ.एलपी मीना सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें