फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम हो रहा है और भूख न लगे तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपके शरीर का वजन कम होने लगे और भूख भी न लगे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। दरअसल, ये टीबी की बीमारी के शुरुआती लक्षण हैं। अगर समय से इलाज शुरू किया जाए तो बहुत हद तक इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। लंग प्लस क्लीनिक की ओर से शीलनगर कॉलोनी महमूरगंज में 20 मार्च से चल रहे वर्चुअल कैंप में टीबी एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास जायसवाल द्वारा इससे जुड़ी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों को टीबी की बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. विकास ने बताया कि खांसी और बुखार आने पर बहुत से लोग उसे सामान्य समझकर दवा लेने लगते हैं। यह जानना जरूरी है कि अगर खांसी के साथ खून आने लगे, बीपी लो होने लगे, दो सप्ताह से खांसी आने लगे तो सतर्क हो जाएं। ऐेसा इसलिए क्योंकि टीबी की बीमारी के शुरुआती लक्षण हैं। शुरू में बीमारी का पता लगने पर 100 प्रतिशत इसका समाधान कराया जा सकता है। बहुत से लोग दवा के साइडिफेक्ट के डर से दवा छोड़ देते हैं। इस वजह से शुरुआती दौर का टीबी आगे चलकर मल्टी ड्रग रजिस्ट्रेंस (एमडीआर) में डेवलप होने लगता है। इसमें संक्रमण क्षमता ज्यादा होती है। इन दिनों ओपीडी में स्ट्रायड लेने के बाद टीबी होने वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। इसके पीछे यही पता चल रहा है कि कोरोना काल में बिना चिकित्सक की सलाह के लोगों ने स्ट्रायड का सेवन किया।
इन नंबर पर फोन कर ले सकेंगे परामर्श
लंग प्लस क्लीनकि में चलने वाले वर्चुअल मेडिकल कैंप में मरीज मोबाइल नंबर 7307272241 और 8840011280 पर अपनी समस्या शाम को चार से सात बजे तक बता सकते हैं। यहां डॉ. विकास जायसवाल समस्याओं को सुनकर परामर्श देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें