फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर और बढ़ा तो बंद हो जाएंगे नलकूप, गंगा का पानी हुआ मटमैला, दूषित जलापूर्ति का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा और वरुणा में जलस्तर के लगातार बढ़ाव से बाढ़ वाले इलाके के नलकूप बंद करने पड़ सकते हैं। बाढ़ से पानी मटमैला हो गया है। इसके चलते दूषित जलापूर्ति का खतरा बढ़ गया है। अस्सी शिवाला पर लगे पंप से पानी गंगा से उठाकर भेलूपुर स्थित जलकल लाया जाता है। यहां पर सफाई के बाद पानी की आपूर्ति शहर भर में की जाती है।
विज्ञापन

इन दिनों यहां आने वाले पानी में मिट्टी की मात्रा अधिक है। इसे साफ करने की प्रक्रिया दो बार करनी पड़ रही है। पहले पानी को स्टोर किया जाता है। जब पानी स्थिर होता है तब इसकी सफाई शुरू होती है। जलकल के महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ के समय पानी में मटमैलापन बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में पानी की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। लिक्विड क्लोरिनेशन की मात्रा बढ़ाकर पानी की सफाई की जाती है।
उन्होंने बताया कि जांच में शुद्ध पाए जाने के बाद ही पानी की आपूर्ति की जाती है। इस समय सफाई के लिए अधिक क्लोरिनेशन करना पड़ रहा है। पानी का पंप बाढ़ के उच्चतम बिंदु से दो मीटर ऊपर लगा है। ऐसी स्थिति में वह नहीं डूबेगा। पानी उठाने वाली पाइप अंदर डूबी है। इससे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। जलस्तर में बढ़ाव होने पर बाढ़ वाले इलाकों के आसपास के नलकूप बंद करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें