फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर रेड सिग्नल तोड़ा तो ऑटोमैटिक कटेगा ई-चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के क्रम में कमिश्नरेट पुलिस अब सख्ती के मूड में आ गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ई-चालान की कार्रवाई तेजी से शुरू होने वाली है। पहले फेज में रेड सिग्नल का उल्लंघन और जेब्रा लाइन पार करने वाले वाहनों का आटोमैटिक ई-चालान होगा। इसके लिए चौराहों पर हाईटेक नंबर प्लेट रिकगनिशन (एनपीआर) कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसकी निगरानी सिटी कमांड सेंटर से की जाएगी। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सिटी कमांड सेेंटर पहुंचकर व्यवस्थाओं को भी देखा और परखा।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने बताया कि ट्रैफिक नियम के पालन को लेकर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है, बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सिटी कमांड सेंटर से निगरानी के तहत पाया गया कि रेड सिग्नल और जेब्रा क्रॉसिंग पार करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले चरण में हाईटेक सीसी कैमरों को प्रमुख चौराहों पर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का ऑटोमैटिक ई-चालान होगा और जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें