वाराणसी में जी-20 को लेकर सजावट
- फोटो : अमर उजाला
दो पालियों में डाल रहे पानी
सजावट के क्रम में शहर में लगाए गए छोटे बड़े पौधों में दो पालियों में पानी दिया जा रहा है। सुबह और शाम को जलकल के छह टैंकर पौधों में पानी डाल रहे हैं। साथ ही इनकी रखवाली भी की जा रही है। जो पेड़ सूख रहे या किसी कारण खराब हो जा रहे उन्हें तत्काल बदला जा रहा है।
काशी की जनता से अपील
जी-20 का आयोजन शहर वासियों के लिए गर्व की बात है। शहर में हो रही सजावटों को ध्यान काशी वासियों को खुद रखना होगा। बैठक से आने वाले दिनों में वाराणसी में विकास का नया खाका तैयार होगा, जिससे काशी वासियों को लाभ होगा। सबका प्रयास हो कि इन सजावटों का संरक्षण हम खुद करें और नुकसान पहुंचाने वालों को रोकें।
कई दिनों से देखा जा रहा है कि सड़कों पर लगे गमले को लोग हथौड़े से तोड़ रहे हैं। साथ ही सेल्फी प्वाइंट्स पर लगे स्कल्पचर्स को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों पर कैमरे से नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज होगा और जेल भेजा जाएगा।
- राजीव राय, अपर नगर आयुक्त