वाराणसी में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं सिविल सेवा (प्रा), राज्य सिविल सेवा (प्रा) परीक्षा 2022, एनईईटी/जेईई और एनडीए/सीडीएस परीक्षा 2022 की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग के लिए 20 अक्तूबर तक पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
उप निदेशक समाज कल्याण केएल गुप्ता ने बताया कि पंजीकरण के बाद प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें जेईई की परीक्षा 21 अक्तूबर, एनईईटी की परीक्षा 22 अक्तूबर, एनडीए/सीडीएस की परीक्षा 25 अक्तूबर एवं सिविल सेवा/राज्य सिविल सेवा (प्रा) की परीक्षा 26 अक्तूबर को होगी।