इसके बाद गुरुवार को वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में करिश्मा के पति आशीष चौबे(25) ने पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कपसेठी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोगों के मुताबिक करिश्मा और आशीष एक चार माह के बच्चे के माता-पिता थे। लोगों में चर्चा थी कि आशीष करिश्मा के जाने का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाया और जान दे दिया।