फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने मोबाइल पर वीडियो देखने से किया मना, नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 06 Feb 2019 02:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
युवती को बचाते मछुआरे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी (UP) के जौनपुर में पति ने पत्नी को मोबाइल पर वीडियो देखने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर पत्नी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पति ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। 
विज्ञापन


जिले के वाजिदपुर निवासी मनीष मौर्या और उसकी पत्नी काजल मौर्या (24) के बीच मंगलवार की रात मोबाइल पर वीडियो देखने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर महिला ने सुबह ही अपने दो साल के बच्चे के साथ शाहीपुल पर पहुंच गई। इसके बाद अपने बच्चे और मोबाइल फोन को पुल पर ही छोड़कर देखते ही देखते नदी में छलांग लगी दी।

इसी दौरान हनुमान घाट पर मौजूद नंदलाल यह सब होता देखकर तुरंत ही नदी में कूद गया। डूब रही महिला को खींचकर पुल के खंभे में बने ताखे पर उसे पकड़कर खड़ा हो गया। इसके बाद मछुआरों की मदद से युवती को नाव पर बैठाकर बाहर निकाला गया। जब मछुआरों ने उसे बाहर निकाला तो युवती कह रही थी कि मुझे डूब जाने दो मैं मरना चाहती हूं।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस काजल और उसके पति मनीष को अपने साथ थाने लेकर चली गई। बचाने वाले मछुआरों में संजय निषाद, गोलू निषाद, इन्द्र निषाद ने दो नाव की मदद से युवती को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें