महिला के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोग उसे धमकी देते थे कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो वीडियो उसके मायके और रिश्तेदारों को भेज दिया जाएगा। इस धमकी से वह डर गई थी। बाद में 29 अगस्त 2026 को वह अपनी दोनों बेटियों के साथ पश्चिम बंगाल स्थित मायके चली गई।
शिकायत के अनुसार, मायके पहुंचने के बाद पति ने कथित अश्लील वीडियो उसकी बहनों, जीजा, मामा और अन्य रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर भेज दिया। महिला का आरोप है कि उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी भी बनाई गई और कथित वीडियो को वायरल करने की कोशिश की गई। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
महिला ने पुलिस को बताया कि पति फोन पर भी उसे धमकी देता है और वापस ससुराल आने के साथ ही देह व्यापार शुरू करने के लिए दबाव बना रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।