फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 33.94% सीडीएस और 27.31% एनडीए के अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, इतिहास के सवालों में फंसे भावी सैनिक

Mon, 14 Sep 2026 02:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कैलकुलस, अंग्रेजी और इतिहास के सवालों ने भावी सैनिकों को उलझाए रखा। सीडीएस परीक्षा में 33.94 फीसदी और एनडीए में 27.31 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित में कैलकुलस, अंग्रेजी में व्याकरण और इतिहास के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते भावी सैनिक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की ओर से जिले के 8 केंद्रों पर कंबाइंड डिफेंस सर्विसेेज (सीडीएस) और 11 केंद्रों पर नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की लिखित परीक्षा कराई गई। 

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया कि दोनों परीक्षाओं में पूछे गए कैलकुलस, अंग्रेजी और इतिहास के सवालों ने परेशान किया। दोनों ही परीक्षाओं के पेपर मध्यम दर्जे के थे। तीन पालियों में हुई सीडीएस परीक्षा में 33.94 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी। 

वहीं, दो पालियों में हुई एनडीए की परीक्षा में 27.31 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सीडीएस परीक्षा में कुल 3912 अभ्यर्थी शामिल होने थे। इसमें से 2584 ने परीक्षा दी, 1328 ने छोड़ दी। ऐसे ही एनडीए की परीक्षा में 11417 अभ्यर्थी शामिल होने थे। परीक्षा में दोनों पालियों में 8299 अभ्यर्थी शामिल हुए। 3118 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर पहली बार स्थानीय पर्यवेक्षक निगरानी के लिए तैनात किए गए थे। 
विज्ञापन


दोनों ही परीक्षाओं के लिए अलग-अलग सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इनके अलावा पुलिस के साथ सेना के जवान भी तैनात रहे। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की दूरी पर लाउडस्पीकर, फोटोस्टेट की दुकानें आदि सभी बंद करा दिए गए थे।

विज्ञापन

  • मेरा पहला अटेम्प्ट था। मैंने गणित के पेपर में सभी 120 सवाल हल किए। पेपर सरल था बस ज्योमेट्री के प्रश्न थोड़े मुश्किल थे। - सत्यम यादव, बलिया
  •  
  • पेपर तो आसान था लेकिन कैलकुलस के प्रश्न बहुत मुश्किल थे। सभी प्रश्न करके आया हूं, यह मेरा पहला अटेम्प्ट था। पेपर मध्यम दर्जे का था। - आशीष, वाराणसी
  •  
  • मुझे इतिहास के सवाल थोड़े कठिन लगे। पेपर में सभी सवालों को हल किया। सभी विषयों की तैयारी की थी। इसी वजह से पेपर आसान लगा। - प्रिया, गाजीपुर
  •  
  • सबसे ज्यादा समस्या गणित के सवाल करने में हुई। करंट अफेयर्स के सवाल बहुत आए थे। जो मुझे कठिन लगे। पेपर पूरा करने का प्रयास किया। - रीना यादव, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें