फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : भाभी के प्यार में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया

Tue, 16 Jul 2019 02:42 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसी ने ठीक ही कहा है कि जुर्म छुपाए नहीं छुपता, कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में। जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी लाश को नदी के किनारे दफना दिया। लेकिन मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी की लाश को ढूंढ ही लिया।

विज्ञापन


आजमगढ़ के मेजवां कोतवाली क्षेत्र के ससना गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की 13 जुलाई को हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए पत्नी के शव को नदी किनारे दफना दिया। मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया।

मायके वालों ने आरोप लगाया गया कि ससना गांव निवासी शोभनाथ पुत्र संतलाल की शादी संतारा से 15 साल पहले हुई थी। शोभनाथ का अपनी भाभी कांति देवी से पिछले चार-पांच साल से अवैध संबंध था। जिसका विरोध संतारा हमेशा करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाभी और देवर के बीच में रोड़ा बनी संतारा को 13 जुलाई की रात करीब 9 बजे शोभनाथ ने खूब मारापीटा था। तब से संतारा लापता थी। पुलिस ने आरोपों के आधार पर जब कुंवर नदी के किनारे संतारा की तलाश शुरू की तो उसकी लाश जमीन में दफन मिली। इसके बाद पुलिस ने पति और उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें