फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर लटका, पति को बचाया, मायके वालों ने ससुरालियों पर किया मुकदमा

Mon, 10 Aug 2020 02:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मृतका (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में जंसा थाना क्षेत्र के ढोढईपुर(चक चमरान) भीमनगर गांव में रविवार की देर एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी पति खुद भी पंखे की कुंडी में रस्सी से बांधकर फांसी पर लटक गया।

विज्ञापन

युवक के छटपटाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे नीचे उतारकर किसी तरह उसकी जान बचाई। परिजनों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। वहीं, मायके वालों को भी घटना से अवगत कराया।


सूचना पर पहुंची ने पुलिस लाश को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मृतका की मां ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पति दिनेश लाल को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के पचवार गांव निवासी लालजी राम की पुत्री रंजू देवी(30) की शादी बारह साल पहले स्थानीय थानाक्षेत्र के चक चमरान भीमनगर गांव निवासी श्याम प्यारे के पुत्र दिनेश लाल(32) के साथ हुआ था। घटना के बाद मृतका की मां शांति देवी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि यह लोग मेरी पुत्री से दहेज में बाइक, चैन और पचास हजार रूपये की मांग करते रहे थे।

मांग पूरी न होने पर आए दिन उसे प्रताड़ित करते और मारपीट कर घर से निकाल देते थे। आज से कुछ महीने पहने ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्री को मारपीट कर निकाल दिया था। तबसे वह मायके में रह रही थी। 3 अगस्त को बेटी का देवर घर आया और बेटी की विदाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

साथ ही उसने कहा कि अब हमारा परिवार न दहेज मांगेगा और न तो प्रताड़ित करेगा। मैने देवर की बातों में आकर बेटी की विदाई कर दी। आरोप लगाया कि उन्होंने आज बेटी की हत्या कर दी।

वहीं इस घटना के संबंध में ससुराल पक्ष और आसपास के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी रात 10 बजे खाना खाकर सोने चले गए। मध्य रात्रि में पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और यह घटना घटित हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें