फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, केस दर्ज
विज्ञापन

तीन तलाक कानून पारित होने के बाद जिले में दर्ज हुआ पहला केस
अमर उजाला ब्यूरो
मडियाहू । तीन तलाक देकर पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी विपिन कुमार मिश्र के हस्तक्षेप के बाद की है। तीन तलाक के खिलाफ कानून पारित होने के बाद यह जिले का पहला मामला है जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ब्रम्हदेवा गांव निवासी अफसाना ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पति अली उर्फ नन्हे अक्सर उसे मारा-पीटा करता है । बीते एक अगस्त को उसके पति अली ने उसे तीन तलाक देकर मारपीटकर घर से निकाल दिया। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में अफसाना ने कहा है कि उसका पति किसी दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। जिसके चलते वह आएदिन उसे प्रताड़ित करता रहता है। एक अगस्त को उसने तीन तलाक बोल कर उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। एसपी के निर्देश पर मडिय़ाहूं कोतवाली पुलिस ने अली उर्फ नन्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी सीओ विजय सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें