शिवपुर की सोनकर बस्ती से नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया और अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। सोनकर बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने चार अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सुबह घर से निकलकर स्कूल पढ़ने गई और देर शाम तक वापस नहीं आई।
इस मामले में उन्होंने अपहरण की आशंका भी जताई। पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल के लोकेशन की जानकारी ली तो मुंबई मिली। शिवपुर पुलिस ने आरोपी शनि सोनकर पुत्र सुरेंद्र कुमार सोनकर निवासी फूलपुर को मुंबई से गिरफ्तार किया और नाबालिग को मुक्त कराया।