फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में पहले दिन सौ केंद्रों ने जमा की उत्तर पुस्तिकाएं, मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू

Tue, 17 Aug 2021 03:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार को पाणिनी भवन में सुबह से उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। जगह कम होने के कारण भीड़ अधिक होने से शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री, आचार्य की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार की देर शाम तक पहले दिन पूर्वांचल समेत आसपास के जिलों के सौ केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई गईं। वहीं कॉपी जमा करने के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन


सोमवार को पाणिनी भवन में सुबह से उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। जगह कम होने के कारण भीड़ अधिक होने से शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा सका। पाणिनी भवन जगह कम होने के कारण कापी जमा करने में केंद्रों के प्रतिनिधियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं दूसरी तरफ कोविड-19 के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूबे के बाहर के केंद्रों को पंजीकृत डाक से लिखित उत्तर पुस्तिकाएं पंजीकृत डाक से भेजने का निर्देश दिया है। सूबे के केंद्रों को 18 अगस्त तक लिखित उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजनाथ ने बताया कि 17 अगस्त को 113 केंद्रों को तथा 18 अगस्त को 91 केंद्रों को लिखित उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें