फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका ही नहीं लगा तो प्रमाणपत्र कैसे मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण न कराने पर वेतन न मिलने का आदेश तो शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया, लेकिन शिक्षकों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। 20 जून तक ही टीकाकरण का प्रमाण पत्र देने के शिक्षा विभाग के आदेश को लेकर शिक्षक परेशान हैं। किसी तरह पहली डोज लगवाने के बाद अब उन्हें दूसरी डोज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनत कुमार सिंह ने शिक्षकों के लिए ब्लॉकवार विशेष केंद्र बनवाने की मांग की है। ऑनलाइन बैठक में सनत सिंह ने कहा कि टीकाकरण के लिए शिक्षकों को 30 जून की अवधि अनिवार्य किया गया है और विभाग द्वारा 20 जून तक ही टीकाकरण का प्रमाण पत्र मांगा गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था में बहुत से शिक्षकों को स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। अब टीकाकरण न होने और वेतन न मिलने के आदेश से शिक्षक भयभीत हैं।
सनत ने कहा कि टीकाकरण की व्यवस्था कराए बिना वेतन रोकने की कार्यवाही उचित नहीं है। बैठक में अनूप सिंह, कौशल सिंह, श्यामनारायण सिंह, अशोक सिंह, अजय तिवारी, राजेश सिंह, सान्तेश्वर मिश्र, मनोज कुमार, ललित कुमार, शैलेंद्र सहाय, डॉ. सिद्धनाथ पांडेय, डॉ. सरोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें