फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प में कितना मिला बजट, महीने भर बाद भी पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा के लिए 2019 से अब तक आईएमएस बीएचयू को कितनी धनराशि मिली है, इस बारे में महीने भर बीतने के बाद भी जानकारी आरटीआई में नहीं मिल पाई है। आईएमएस बीएचयू में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार को लेकर ही कायाकल्प योजना की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन

गठित बोर्ड आफ गवर्नर (बीओजी) की बैठक भी अध्यक्ष और नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल की अध्यक्षता में कई बार हो चुकी है। बीएचयू में भवनों के जीर्णोद्धार के साथ ही मरीजों की जरूरत के हिसाब से कई नए उपकरण मंगाए जाने हैं। इस बीच रजवारी निवासी संजय कुमार सिंह ने 22 अगस्त को एक आरटीआई के माध्यम से आईएमएस निदेशक के आवास के मरम्मत में होने वाले खर्च के साथ ही 2019 से कायाकल्प के मद में सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से मिली धनराशि और खर्च की जानकारी मांगी थी। आरटीआई आवेदक के अनुसार विश्वविद्यालय स्तर पर पत्राचार भी हुए हैं, लेकिन एक महीने से अधिक समय बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। सूचना अधिकारी अधिनियम के तहत अब प्रथम अपीलीय अधिकारी को आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें