फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सीएम के वाराणसी पहुंचते ही हुई थी बड़ी घटना, बदलना पड़ा मुख्यमंत्री की फ्लीट का रूट, जानिए वजह

Sat, 14 Jan 2023 10:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घटना के चलते सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट का रूट बदल गया। मुख्यमंत्री की फ्लीट को पुलिस लाइन के बजाय घौसाबाद से निकाला गया। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन पक्की बाजार स्थित भवन के तीसरी मंजिल पर शुक्रवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से घंटे भर में आग पर काबू पाया गया। बिजली के सामान और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गए। कैंट पुलिस के अनुसार, आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, इस घटना के चलते सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट का रूट बदल गया। मुख्यमंत्री की फ्लीट को पुलिस लाइन के बजाय घौसाबाद से निकाला गया। 

विज्ञापन

कैंट थाना  क्षेत्र के पुलिस लाइन पक्की बाजार निवासी भवन स्वामी सरफराज ने बताया कि संभवत: शार्ट सर्किट के चलते मकान के तीसरी मंजिल पर आग लगी। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक कमरा धुएं से भर गया। इससे परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर आ गए। ऊपरी मंजिल पर रखे बिजली के सामान और फर्नीचर जलने लगे। कैंट पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लगभग एक घंटे में दमकल की तीन गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। कैंट पुलिस के अनुसार, जिस समय आग लगी थी, उसी समय मुख्यमंत्री की फ्लीट पुलिस लाइन से गुजरने वाली थी। सतर्कता के लिहाज से फ्लीट को घौसाबाद के रास्ते से निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें