फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आज से खुलेंगे होटल और मॉल्स, प्रशासन ने 30 प्रतिष्ठानों को दी मंजूरी, 24 बिंदुओं का करना होगा पालन 

Tue, 09 Jun 2020 12:05 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • पहले दिन वाराणसी जिला प्रशासन की ओर से 30 होटल और मॉल्स को प्रतिष्ठान खोलने की मंजूरी दी गई। 
  • अपर जिलाधिकारी नगर की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी 24 बिंदुओं का पालन करना होगा। 
  • थाने पर प्रबंधन की ओर से सूचना दी जानी है कि उन्होंने 24 बिंदुओं को अमल कर लिया है। इसके बाद टीम निरीक्षण करके अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
HOTEL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते बंद किये गए मॉल्स, होटल और धार्मिक स्थलों को सोमवार से सशर्त अनुमति जारी की जा रही है। पहले दिन वाराणसी जिला प्रशासन की ओर से 30 होटल और मॉल्स को प्रतिष्ठान खोलने की मंजूरी दी गई। उधर, 20 से ज्यादा शपथ पत्रों पर मंगलवार की सुबह मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बनी टीम रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


शासन की ओर से धार्मिक स्थल, होटल और मॉल्स खोलने की घोषणा के बाद वाराणसी में इन्हें शर्तों के साथ खोलने का निर्देश दिया गया है। इसमें जिलाधिकारी ने अपर नगर मजिस्ट्रेट और सीओ के नेतृत्व में टीम गठित की है। धर्म स्थल, होटल और मॉल प्रबंधन को स्थानीय थाने में आवेदन करना है।

इसमें अपर जिलाधिकारी नगर की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी 24 बिंदुओं का पालन करना होगा। टीम उन्हें पूरी तरह से सुनिश्चित करने के बाद अपनी संस्तुति एडीएम को भेजेगी। सोमवार को 30 होटल और मॉल्स को अनुमति मिलने के बाद मंगलवार से वे अपने प्रतिष्ठान खोलने की तैयारी में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


थाने पर सूचना के बाद टीम करेगी निरीक्षण 
अपर जिलाधिकारी नगर विनय कुमार ने बताया कि होटल, मॉल्स और धर्म स्थल को 24 बिंदुओं का पालन अनिवार्य है। इसमें थाने पर प्रबंधन की ओर से सूचना दी जानी है कि उन्होंने 24 बिंदुओं को अमल कर लिया है। इसके बाद टीम निरीक्षण करके अनुमति दी जाएगी।


 
विज्ञापन

77 दिन बाद खुले रेस्टोरेंट, ग्राहकों के इंतजार में बीता दिन

वाराणसी में 24 मार्च से बंद रेस्टोरेंट-कैफे सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत 77 दिन बाद खुले। सुबह से दोपहर तक कुछ रेस्टोरेंट में सन्नाटा पसरा था तो वहीं शाम 5 बजे के बाद इक्का दुक्का लोग ही पहुंचे। अधिकतर रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी ही होती रही। हालांकि इस दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और निर्देशों का पालन होते देखा गया।

रेस्टोरेंट के गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज किया जा रहा है। बगैर मास्क व गमछा के प्रवेश नहीं लिखे पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। सारनाथ, पांडेयपुर, नदेसर और सिगरा इलाके में रेस्टोरेंट खुले, लेकिन ग्राहकों की कमी से सन्नाटा पसरा हुआ था। सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराने को लेकर रेस्टोरेंट के अंदर सिटिंग अरेंजमेंट में भी बहुत बदलाव हुआ है।

सर्विस स्टाफ और मैनेजर हाथों में ग्लव्स, मास्क सहित सिर को ढके हुए रहे। होम डिलीवरी करने वालों को भी विशेष सावधानी बरतने को निर्देशित किया गया है। उन्हें मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है। ग्राहकों से डिजिटल लेनदेन पर अधिक जोर है, ताकि किसी भी प्रकार से संपर्क न हो। किचन में काम करने वाले शेफ और अन्य स्टाफ को हर आधे घंटे पर सैनिटाइज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें