फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सीघाट पर हाट एयर बैलून शो का आगाज, पर्यटकों ने किया रोमांच का अनुभव

Mon, 25 Dec 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अस्सी घाट पर हॉट एयर बैलून का हुआ शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशी में पर्यटन के नए युग का रविवार को आगाज हुआ। बनारस के लोगों को साहसिक पर्यटन से जोड़ने के लिए अस्सीघाट पर रविवार की सुबह 8:30 बजे दस दिवसीय हाट एयर बैलून शो का शुभारंभ हुआ। इसकी शुरुआत संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने की।
विज्ञापन


प्रो. विश्वंभर ने बताया कि हाट एयर बैलून शो से बनारस ही नही पूरे पूर्वांचल के युवाओं को साहसिक एडवेंचर के प्रति लुभाना होगा। हाट एयर बैलून शो को देखने के लिए घाट किनारे सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सबसे पहले दो बार हॉट एयर बैलून का ट्रायल हुआ।

इसके बाद मुंबई से आए फरमान अपने साथ तीन लोगों को लेकर जमीं से लगभग 100 फीट ऊपर आसमां की सैर कराई। सफर करने वाले लोग रोमांचित दिखे। गंगा घाट के तट से 100 फीट ऊपर ले जाकर जाकर पूरे काशी का नजारा दिखाया गया।
विज्ञापन


लोगों ने सेल्फी और फोटोग्राफी भी की। प्रतिव्यक्ति 500 रूपये दिए गए। अभी तक यह हवाई सफर करने के लिये लोग बनारस से हिमांचल सहित पहाड़ी स्टेशनों पर जाते है। रविकांत झा ने बताया कि आसमान में उड़ते जहाजों और पंक्षियों को देख कर हमारा भी मन करता था कि आसमां में उड़ान भरूं।

यह इच्छा हॉट एयर बैलून के माध्यम से पूरी हो रही है। लोगों को हम जमी से आसमां का सफर कराते हैं। इस दौरान सहायक पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, बीएचयू के प्रर्यटन अधिकारी डॉ. प्रवीण राणा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें