फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली होने लगे हॉस्टल, नए सिरे से होगा आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विश्वविद्यालय प्रशासन की नोटिस के बाद अब हॉस्टल खाली होने लगे हैं। सोमवार की देर शाम तक अधिकांश छात्रों ने अपने कमरे खाली करके गृहपति को सूचना दे दी थी। माना जा रहा है कि दो दिनों के अंदर हॉस्टल पूरी तरह से खाली हो जाएंगे और इसके बाद आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

हॉस्टलों को नए सिरे से आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 48 घंटे के अंदर तीनों हॉस्टल खाली करने का नोटिस दिया था। काशी विद्यापीठ में नरेंद्र देव, लाल बहादुर शास्त्री और जेके महिला छात्रावास में लगभग 500 छात्र-छात्राओं के लिए कमरे आवंटित हैं। कोरोना संक्रमण काल में हॉस्टल खाली करा दिए गए थे। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीनों हॉस्टल खोल दिए थे। इस दौरान छात्रों से कहा गया था कि वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा समाप्त होने के 48 घंटे के अंदर उन्हें हॉस्टल खाली कर दें।
परीक्षा समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जब हॉस्टल खाली करने का नोटिस दिया तो छात्र हंगामा करने लगे। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि हॉस्टल अब खाली हो रहे हैं। दो दिनों में सभी हॉस्टल खाली हो जाएंगे और आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। हॉस्टलों का आवंटन नए सिरे से होगा। जिन छात्र-छात्राआें की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, उनके आवेदन पर विचार करते हुए उनको पहले कमरे आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें